छत्तीसगढ़ में जारी नक्सलियों का उत्पात, नारायणपुर में IED ब्लास्ट से जवान शहीद
इससे पूर्व शनिवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 3 जवान बलिदान हो गए थे।
छत्तीसगढ़ में बीते सप्ताह भर से माओवादियों का आतंक जारी है। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आइईडी विस्फोट होने से एक जवान के शहीद होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर के ओरछा में जवानों को निशाना बनाने के लिए आइईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से एक 16वीं बटालियन का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा शहीद हो गए हैं।
इससे पूर्व शनिवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 3 जवान बलिदान हो गए थे। माओवादियों से लड़ते हुए डीआरजी जवान एएसआइ रामूराम नाग (36) निवासी जगरगुंडा, असिस्टेंट कांस्टेबल जोगा कुंजाम (33) और सैनिक वंजाम भीमा (31) निवासी मरकागुड़ ने अपनी शहादत दी थी।पुलिस ने सुकमा मुठभेड़ में करीब 6 नक्सलियों को भी मार गिराने का दावा किया था। इससे पहले 20 फरवरी को राजनांदगांव जिले में बोरतालाब थाना क्षेत्र के समीप नक्सली हमले में 2 जवान शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच मुठभेड़, DRG के 3 जवान शहीद












Click it and Unblock the Notifications